ड्रोन तकनीकी। आधुनिक भारत की आवश्यकता। drone technology। New India।#pmmodi #svamitva#स्वामित्व_योजना
ड्रोन तकनीकी। आधुनिक भारत की आवश्यकता। drone technology। New India।#pmmodi #svamitva#स्वामित्व_योजना
साथियों!
भारत में एक परंपरा जैसी रही है कि आधुनिक
टेक्नोलॉजी! पहले शहरों में पहुंचती है। गांव तक जाती है।
लेकिन आज देश ने इस परंपरा को बदलने का काम की।
जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था तब वहां भी जमीन कीजानकारी ऑनलाइन करने की शुरुआत की गई थी। सरकार तकनीक के जरिए गांवों तक चल कर जाएं इसके लिए ई ग्राम सेवा शुरू की गई थी ।
लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए गुजरात के स्वागत नाम से पहल भी की थी जो आज भी एक उदाहरण हैं।उसी मंत्र पर चलते हुए ।
आज देश यह सुनिश्चित कर रहा है कि स्वामित्व
योजना और ग्राउंड टेक्नोलॉजी की ताकत से
पहले भारत के गांवों को समृद्ध किया जाए।
ड्रोन टेक्नोलॉजी कम से कम समय में मुश्किल से मुश्किल काम सटीक तरीके से कर सकतीं हैं।
ड्रोन वहां भी आसानी से आ जा सकता है जहां इंसान नहीं जासकता घर की मैपिंग के अलावा पूरे देश के जमीन से जुड़े रिकॉर्ड सर्वे डिमार्कटेशन के साथ जैसी प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी व पारदर्शी बनाने में ड्रोन बहुत काम आने वाला है। मैपिंग से लेकर डिजास्टर मैनेजमेंट, खेती के काम और सर्विस डिलीवरी में ड्रोन का उपयोग व्यापक होगा ।
आपने देखा होगा टीवी पर ,अखबार में दो दिन पहले ही
मणिपुर में ड्रोन से ऐसे क्षेत्रों तक कोरोना के टीके तेजी से पहुंचाए गए जहां इंसानों को पहुंचने में बहुत देर लगती है । ऐसे ही
अभी गुजरात में ड्रोन का उपयोग खेत में यूरिया के
छिड़काव के लिए किया गया।
भाईयों -बहनों ड्रोन टेक्नोलॉजी से किसानों को, मरीजों को दूर-दराज के क्षेत्रों
को ,ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले।
इसके लिए हाल ही में अनेक नीति गत निर्णय
लिए गए।
आधुनिक ड्रोन बड़ी संख्या में भारत में ही बने इस में भी
भारत आत्मनिर्भर हो इसके लिए पी एल आई भी स्कीम भी घोषित की गई।
आज मैं इस अवसर देश के परीश्रमी वैज्ञानिकों, इंजीनियरों , सॉफ्टवेयर डेवलपर और से जुड़े युवाओं को
कहूंगा कि भारत में कम कीमत वाले अच्छी क्वालिटी के
ड्रोन के निर्माण के लिए आगे आए ये ड्रोनस भारत के भाग्य को आसमान
की नई ऊंचाई पर ले जाने का सामर्थ्य रखते हैं।
भारत सरकार ने भी तय किया है कि भारतीय कंपनियों से
ड्रोन और इससे जुड़ी सेवाएं ख़रीदीं जाए। इससे बड़ी संख्या में
देश-विदेश की कंपनियों को भारत में ड्रोन निर्माण को
प्रोत्साहन मिलेगा। जिससे नए रोजगार भी बने।

No comments