कौन है? जापान के नए प्रधानमंत्री।फुमियो किशिदा ।Prime Minister of Japan।#japan
कौन है? जापान के नए प्रधानमंत्री।फुमियो किशिदा ।Prime Minister of Japan।#japan
श्री फुमियो किशिदा एक जापानी राजनीतिज्ञ है।
आपका जन्म २९ जुलाई १९५७, शिबुया-कु, टोक्यो, जापान में हुआ था। आप का संबंध राजनीति में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी से है।
आप के पिताजी का नाम श्री फुमितके किशिदा है। और माताजी का नाम श्रीमती सुमिको किशिदा हैं।
श्री फुमियो किशिदा ( किशिदा फुमियो, जन्म २९ जुलाई १९५७) एक जापानी राजनीतिज्ञ हैं, जो जापान के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं।
आप प्रतिनिधि सभा और लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के सदस्य हैं।
श्री फुमियो किशिदा का जन्म 29 जुलाई 1957में शिबुया-कु, में एक राजनीतिक परिवार में हुआ था।
उनके पिता और दादा पूर्व राजनेता थे, जो निचले सदन के सदस्य थे, और साथ ही, पूर्व प्रधान मंत्री श्री कीची मियाज़ावा उनके दूर के रिश्तेदार हैं।
श्री फुमियो किशिदा ने वासेदा विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की और 1982 में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
नीदरलैंड्स द्वारा नाइट ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ ऑरेंज-नासाउ सम्मान से (29 अक्टूबर 2014) को सम्मानित किया गया।
सन्1982 में आप ने वासेदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। तत्पश्चात आप लॉन्ग-टर्म क्रेडिट बैंक ऑफ जापान, लिमिटेड में शामिल हुए।
सन्1987 में आपने प्रतिनिधि सभा के एक सदस्य के सचिवके रुप में कार्य किया।
सन्1993में आप पहली बार प्रतिनिधि सभा के लिए चुने गए ।
सन्1999 में आप प्रधानमंत्री श्री ओबुची कैबिनेट में निर्माण के लिए संसदीय उप मंत्री रहे।
सन्2000में प्रधानमंत्री श्री मोरी कैबिनेट में
निर्माण के लिए संसदीय उप मंत्री रहे।
सन् 2001में आप (प्रधानमंत्री श्री कोइज़ुमी कैबिनेट) शिक्षा, संस्कृति, खेल, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के वरिष्ठ उप मंत्री के पद पर रहे।
सन् 2005 में आप प्रतिनिधि सभा के स्वास्थ्य, श्रम और कल्याण समिति के अध्यक्ष रहें।
सन्२००७ में ,आप प्रधानमंत्री श्री फुकुदा कैबिनेट में,
ओकिनावा और उत्तरी क्षेत्र मामलों के राज्य मंत्री
विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री,
जीवन गुणवत्ता नीति राज्य मंत्री,
नियामक सुधार राज्य मंत्री के पद रहें।
सन् 2008 में प्रधानमंत्री श्री फुकुदा कैबिनेटमेंआपने उपभोक्ता मामलों के मंत्री,अंतरिक्ष नीति मंत्री, के पद पर कार्यरत रहे।
सन् 2011में आप एलडीपी की संसदीय मामलों की समिति के अध्यक्षरहें।
प्रधानमंत्री श्री आबे कैबिनेट में ओकिनावा और उत्तरी क्षेत्र मामलों के राज्य मंत्री
जीवन गुणवत्ता नीति राज्य मंत्री
विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री नीति
राज्य मंत्री "चैलेंज अगेन" पहल
नियामक सुधार राज्य मंत्री के पदों पर कार्यरत रहे
आप के दादाजीश्री मसाकी किशिदा और उनके पिताजीश्री फुमितके किशिदा, दोनों प्रतिनिधि सभा के सदस्य थे।
और उनके चचेरे भाई अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग मंत्रालय में श्री योइची मियाज़ावा मंत्री हैं।आप की पत्नी का नाम श्रीमती युको किशिदा है।
https://youtu.be/MotG5WuxdMw



No comments